विद्यालयों में ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ की स्थापना से पर्यटन को मिलेगा बढावा

विद्यालयों में ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ की स्थापना से पर्यटन को मिलेगा बढावा
जौनपुर – जनपद के विद्यालयों में ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ के माध्यम से पर्यटक राजदूत तैयार किए जाएंगें। इसके लिए विद्यालयों में ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ स्थापित करने की पहल की गई है। इस पहल हेतु प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन मुकेश कुमार मेश्राम की ओर से जारी पत्र के मुताबिक युवा, पर्यटन एवं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक विरासत के सर्वश्रेष्ठ राजदूत है। विभिन्न विद्यालयों में स्थापित किए जा रहे ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देंगे और माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘‘ एवं ‘‘देखो अपना देश‘‘ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे।
इस पहल हेतु कक्षा छठी से लेकर उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ स्थापित किए जाने हैं, जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी दोनों शामिल होंगे। युवा पर्यटन क्लब, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे। एक तरफ इन क्लबों के युवा सदस्य भारत की समृद्ध विविधता और इसकी सभ्यतागत मूल्यों के संपर्क में आने से राष्ट्र के प्रति अपनेपन की भावना बढ़ाएगे, वहीं दूसरी ओर जैसे-जैसे पर्यटक राजदूत (ज्वनतपेउ ।उइेंंकवत) बनेंगे, भारत दुनिया का पसंदीदा स्थल बन जाएगा, जिसका हमारी अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इसकी स्थापना जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराए जाने निर्देश प्रदान किए गए हैं।
पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव के द्वारा बताया गया कि युवा पर्यटन क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने गांवों, कस्बों, शहरों और राज्यों में मौजूद समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत के बारे में शिक्षित एवं जागरूक किया जाएगा।
इस क्लब के माध्यम से पर्यटन के युवा राजदूतों का संपोषण एवं विकास किया जाएगा। विद्यार्थियों को पर्यटन के क्षेत्र में व्याप्त अवसरों के बारे में जागरूक एवं पर्यटन क्षेत्र में कुशल पेशेवर और उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
पर्यटन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। पर्यटन युवाओं को देश की समृद्ध प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत की खोज में मदद करता है एवं सांस्कृतिक जड़ों की गहरी समझ को भी मजबूत करता है। वर्तमान में जनपद में ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ की स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। जनपद में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जफराबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मछलीशहर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मडियाहू, जौनपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ की स्थापना की गई है एवं अन्य विद्यालयों में ‘‘युवा पर्यटन क्लब‘‘ की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है।
