जमीन विवाद को सुलझाने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला आगजनी

दीवानी में लम्बित जमीन के मुकदमें को दरकिनार कर अतिक्रमण हटाने गये उपजिलाधिकारी के सामने फूंका मड़ह
जौनपुर
केराकत। क्षेत्र के ग्राम कटहरी में गुरुवार को शाम दीवानी में लम्बित मुकदमे को दरकिनार करते हुऐ कब्जा हटाने गये उपजिलाधिकारी और पुलिस टीम के सामने ही अराजक महिलाओं और पुरुषों ने चार मड़हा फूंक आग के हवाले कर दिया। और पुलिसकर्मियों से सामने ही जमकर तांडव मचाया। वही मौके की नजाकत को समझते हुए उपजिलाधिकारी माज अख्तर और पुलिस टीम मौके से फरार हो गयी । गौरतलब है कि वीरेन्द्र सरोज उर्फ गोरख और शंकर सरोज के बीच दीवानी न्यायालय में जमीन सम्बंधित एक मुकदमा लम्बित है। मामले में बुधवार को उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने ने मौका मुआयना करते हुऐ दोनों पक्षों के दस्तावेज जाँच किये गये थे। गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे जब राजस्व टीम के साथ कब्जा मुक्त कराने के लिये टीम पहुची तो वीरेन्द्र सरोज के परिजन भड़क गये। और पुलिस टीम के सामने ही चार छप्परों को आग के हवाले कर दिया। उपजिलाधिकारी के अनुसार दोनों पक्षों में एक तरफ वर्तमान प्रधान और दूसरी तरफ पूर्व प्रधान के सह पर उपद्रव की घटना घटी है। मामले की सम्वेदनशीलता को दखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी और भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर तैनात रही।
