February 22, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों की लडाई को तैयार – सिराज मेहदी

Share

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों की लडाई को तैयार – सिराज मेहदी

नई दिल्ली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सिराज मेहदी ने कहा कि एनसीपी देश के सभी अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ेगी और इसके लिए शरद पवार के नेतृत्व में सभी तरह के संवैधानिक रास्ते अपनाने के लिये एनसीपी पूरी तरह तैयार है l

कार्यसमिति के पूर्व सदस्यों की बैठक में पूर्व विधान परिषद सदस्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सिराज मेहदी
ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के नेतृत्व में संपूर्ण विपक्ष भाजपा को सत्ता से बेदखल करने ले लिये एकजुट है ऐसा विपक्ष के नेताओं के रुख से स्पष्ट हो रहा है l

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में देश के सभी अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके हक़ की लडाई लड़ने को तैयार है l
श्री मेहदी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी संसद में महिलाओं के आरक्षण की पक्षधर है इसके लिए एनसीपी प्रमुख
शरद पवार के नेतृत्व में देश भर में एक महिला आरक्षण के लिए आंदोलन चलाया जाएगाl
सिराज मेहदी ने कहा कि शीघ्र ही माननीय शरद पावर की स्वीकृति के बाद अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों का एलान किया जायेगा l

श्री मेहदी ने कहा कि भाजपा संघ परिवार के सामप्रदायिक एजेंडे पर ही काम कर रही हैl हमे अदालतो पर भरोसा करते हुए काशी और मथुरा के विवाद को भी अदालत पर ही छोड़ देना चाहिये, कुछ
ताकतें कुछ लोगों से बेमतलब की बयाबाज़ी करवा कर देश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही हैं उन्हें इससे बचना चाहियेl
देश लोकतांत्रिक परंपराओं से चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा l

About Author