February 23, 2026

शाहगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया

Share

शाहगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में 164 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और चिकित्सकों से सलाह ली ।

शिविर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर रविवार को इस शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे । यहां चिकित्सकीय निरीक्षण, दवा और जरूरी जांच पूरी तरह निशुल्क रहा । नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने शिविर का उद्घाटन किया ।

शिविर में कुल 164 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, जिनमें 92 पुरुष, 72 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल थे । इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित सिंह, डॉ मसूद, डॉ आरबी यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ हरिओम मौर्या, वरिष्ठ सहायक मोहम्मद अब्बास समेत पैरा मेडिकल स्टाफ वेदप्रकाश, प्रदीप, विजय बहादुर यादव, सुरेंद्र, अशोक, फिरोज, रमेश और देवी प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे ।
दीपक सिंह

About Author