शाहगंज में मेधावियों का सम्मान, बसंती देवी आईटीआई में प्रथम कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन

शाहगंज में मेधावियों का सम्मान, बसंती देवी आईटीआई में प्रथम कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन, टॉपर छात्रों को दिया प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार
शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के पास स्थित बसंती देवी आईटीआई में प्रथम कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में विभिन्न ट्रेड में टॉप करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार पूरे देश भर में कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके तहत 10 लाख मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाना है । उन्होंने बताया कि इसी क्रम में संस्थान द्वारा भी कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया ।
उन्होंने बताया कि समारोह में सत्र 2021-23 में फिटर ट्रेड में रूपेश रमन राव पहले स्थान पर रहे, जबकि विकास यादव दूसरे स्थान पर रहे । इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में योगेंद्र कुमार यादव ने टॉप किया और आशुतोष मिश्र दूसरे स्थान पर रहे । इसके अलावा सत्र 2020-22 में फिटर ट्रेड में गौरव यादव पहले और रोहित भारती दूसरे स्थान पर रहे । वहीं, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में शुभम यादव अव्वल रहे और दिलीप यादव को दूसरा स्थान मिला ।
कार्यक्रम में डॉ अनामिका मिश्रा, ईश नारायण मिश्रा, विकास जायसवाल, राजेश यादव, श्याम कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, रविकांत यादव, प्यारेलाल आदि उपस्थित रहे ।
दीपक सिंह
