February 23, 2026

एन0आई0एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु 26, 27, 28 एवं 29 सितम्बर 2022 को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत       

Share

एन0आई0एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु 26, 27, 28 एवं 29 सितम्बर 2022 को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत              जौनपुर 08 सितम्बर 2022 (सू0वि0) –  माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एन0आई0एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 26, 27, 28 एवं 29 सितम्बर 2022 को किया जा रहा है।
               उक्त के संबंध में प्रस्तावित एन0आई0एक्ट की विशेष लोक अदालत की व्यापक सफलता हेतु 05 प्री-सिटिंग बैठक का आयोजन दिनांक 08.09.2022, 12.08.2022, 14.09.2022, 16.09.2022, 20.09.2022 को किया गया है। वादकारीगण न्यायालय में आकर विशेष लोक अदालत में एन0आई0एक्ट की धारा 138 के मामलों का सुलह-समझौतें के आधार पर निस्तारित कराकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकते है।

About Author