पीएम नरेन्द्र मोदी पर कार्यशाला, वक्ताओं नें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला

Share

पीएम ने विकास की नई गाथा लिखते हुए देश को विश्वगुरु बनाने की ओर किया अग्रसर: संजय राय

पीएम मोदी 24 घंटे देश के लिए है जीते, कभी नही ली सार्वजनिक जीवन में छुट्टी : पुष्पराज सिंह

जौनपुर: सार्वजनिक पी जी कालेज के सभागार में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को दर्शाती मोदी @20 पुस्तक पर सेमिनार का आयोजन हुआ। वक्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अब तक के 20 वर्षों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्हें देश का महा नायक करार दिया।

महाविद्यालय के सभागार में डिग्री कॉलेज में सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा संजय राय और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया । मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होने कभी स्वयं की चिंता नहीं की, देश को ही सर्वोपरि माना। चाहे सर्जिकल व एयर स्ट्राइक हो या धारा 370 को हटाना , मोदी ने राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ देशहित में अनेक साहसिक फैसले लेने का काम किया। नरेंद्र मोदी स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधानसेवक कहते हैं। उनका जीवन अपने आप में सादगी व ईमानदारी की मिसाल है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिश्रम की पराकाष्ठा कर खुद को एक आम राजनेता से ब्रांड मोदी में तब्दील किया है। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है पूरी दुनिया समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा जब सोच ईमानदार हो तो काम भी दमदार होता है। प्रधानमंत्री दिन और रात लोगों और देश की तरक्की के लिए काम में जुटे रहे हैं।एक प्रधान सेवक के रूप में, उन्होंने भारत को वैश्विक शक्ति बना दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी को सेवा ही संगठन का मूल मंत्र भी दिया। उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाएं शुरू कीं। ये 20 साल न केवल लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहे बल्कि दागरहित भी रहे।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप 20 वर्षो की मोदी की जनसेवा की यात्रा देश को निराशा के माहौल से निकाल कर विश्वगुरु बनाने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने कर्मयोगी के रूप में देश के जन-जन को नया भारत की दृष्टि को साकार करने का आत्मविश्वास दिया है। पीएम मोदी ने देश में विकास की नई गाथा लिखी है। उनके नेतृत्व में जहां विकास की रोशनी गांवों तक पहुंची वहीं योजनाओं का लाभ भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है।

उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी जी में कार्यकर्ताओं के अच्छे गुण को पहचानने की अद्भुत शक्ति है। मोदी जी के 20 साल के सार्वजनिक जीवन की अनेक उपलब्धियों को पुस्तक में समाहित किया गया है सभी को इसे पढ़ना चाहिए। इसमें से उन्हें प्रेरणा, ऊर्जा व जीवन में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन मिलेगा। पीएम मोदी 24 घंटे देश के लिए जीते हैं और 20 साल के इस सफर में उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राजकुमार जायसवाल ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, कालेज के प्रबंधक उदय सिंह, कालेज के प्राचार्य डॉ बृजेश प्रताप सिंह, विनीत शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, विवेक शर्मा, चंद्रेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, महेंद्र बिंद, अभिषेक शुक्ला, धर्म सिंह, सूरज गुप्ता, सत्यम सिंह, डॉ अरविंद सिंह, डॉक्टर विवेक पांडे, डॉक्टर राजकुमार सिंह, डॉक्टर गौरव यादव, डॉक्टर पी एन पांडे, डॉक्टर नीलम सिंह, डॉक्टर नीतू सिंह, डॉ रीता, डॉक्टर रागिनी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About Author