साहित्य वाचस्पति डॉ श्रीपाल सिंह क्षेम के जन्मशताब्दी पर फल वितरीत

Share


क्षेम उपवन में किया गया प्रतिमा पर माल्यार्पण

जौनपुर। साहित्य वाचस्पति डॉ श्रीपाल सिंह “क्षेम” का जन्म सताब्दी समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेमस्विनी संस्था द्वारा प्रातः 9 बाजे कचहरी रोड स्थित क्षेम उपवन में स्थित साहित्य वाचस्पति डा० श्रीपाल सिंह क्षेम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में क्षेमस्विनी संस्था के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष प्रदीप सिंह ‘सफायर’, उपाध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, महामंत्री डा0 मधुकर तिवारी, पत्रकार लोलारख दूबे,कोषाध्यक्ष पं० रामदयाल द्विवेदी, गोमती प्रेस क्लब के अध्यक्ष राम सिंगार शुक्ला ‘गंदेला’, ‘दैनिक मान्यवर समाचार पत्रकार के सम्पादक प्रकाश चन्द्र शुक्ल, के अलावा सनी भट्ट, अनिन्द तिवारी, ऋतिक पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रचाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह रानू, गौरव सिंह’ मोण्टी’ रणंजसिंह, ऋषि प्रकाश सिंह, शशिशेखर सिंह, वेद प्रकाश सिंह, भीम सिंह, राजेश मौर्य, स्वतन्त्र यादव, रिंकू सिंह, विनोद विश्वकर्मा आदि सम्मिलित रहे। माल्यार्पण के उपरान्त अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किया। उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० ए०के० शर्मा, डा० उपेन्द्र तिवारी, गुलाब चन्द्र यादव, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

About Author