February 23, 2026

द्विवार्षिक अधिवेशन हेतु विभिन्न विभागों में चला कर्मचारी जागरण अभियान

Share

द्विवार्षिक अधिवेशन हेतु विभिन्न विभागों में चला कर्मचारी जागरण अभियान
जल निगम के कर्मचारियों का 04 माह से रुका वेतन तत्काल दिया जाएः डॉ प्रदीप सिंह

जौनपुर
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं बेचन मिश्र एवं जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में परिषद के केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों का दौरा किया गया। ज्ञातव्य है कि 15 सितंबर 2022 को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह जौनपुर में परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है।तदक्रम में 22 अगस्त से 31अगस्त तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े घटक संवर्गों
के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की अधिवेशन में अधिक से अधिक सहभागिता हेतु आज उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग एवं डिप्लोमा इंजीनियर संघ जल निगम शाखा जनपद जौनपुर का भ्रमण कर उनके पदाधिकारियों को अधिवेशन में आने हेतु निमंत्रित करते हुए पंजीयन कराने के साथ आवश्यक सहयोग करने का आह्वान किया गया। डिप्लोमा इंजीनियर संघ जल निगम मे उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जल निगम में बंटवारे के बाद उपजी विसंगति के फलस्वरूप हम लोगों को विगत 04 माह से वेतन नहीं मिल रहा है जिसके विरोध स्वरूप जल निगम के समस्त कर्मचारी 09 सितंबर को एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ प्रदीप सिंह ने जिला अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण से वार्ता कर रोष प्रकट करते हुए तत्काल जल निगम के कर्मचारियों की उचित मांगों का नैतिक समर्थन किया तथा धरना प्रदर्शन के दिन परिषद के पदाधिकारियों के साथ उत्पीड़ित कर्मचारियों के पक्ष में धरने पर बैठने का निर्णय भी लिया।
केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, करोना काल का बकाया डेढ़ वर्षो का महंगाई भत्ता एरियर, कैशलेस चिकित्सा कार्ड की उपलब्धता आदि मुद्दों पर उपस्थित कर्मचारी संघो के पदाधिकारियों से विस्तृत वार्ता किया। आज के केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर बेचन मिश्र, जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, जिला सम्प्रेक्षक सभाजीत यादव, संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ प्रदीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया,आईटीआई संघ के अध्यक्ष देवेश यादव, कृषि से शरद पटेल,सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, दिनेश कुमार यादव, रामलाल पाल, अरुण यादव आदि पदाधिकारी शामिल रहे। सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या के साथ सहभागिता करने हेतु भरपूर उत्साह के साथ समर्थन दिया।

About Author