पाँच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

केराकत जौनपुर
कृषि विज्ञान अमिहित केंद्र पर चल रहे पाँच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम जो की दिनांक 25 अगस्त से 29 अगस्त का समापन केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिस्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संजीत कुमार द्वारा किया गया। केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने किसानो को बकरी पालन से सम्बंधित प्रमुख तथ्यों तथा उनके प्रबंधन नीतियों पर विस्तृत चर्चा की। डॉक्टर सिंह ने बताया की किसान भाई कम पूँजी के लागत से भी अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं । केंद्र के कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक अभियंता बरून कुमार ने चारे में यंत्रों के प्रोयोग कि बारे में चर्चा की। इसी क्रम में केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉक्टर संजय कुमार ने चारे के लिए पोषण प्रबंधन पर किसानो को विशेष जानकारी दी । केंद्र पर उपस्थित प्रक्षेत्र प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने प्रक्षेत्र पर चल रहे कार्यक्रमों की विशेष जानकारी दी साथ ही खेती से जुड़ी दिलचस्प जानकारी किसानो को दी । केंद्र के कर्मचारियों में प्रदीप कुमार यादव, धीरज कुमार, डिम्पल सिंह ने अपना पूरा योगदान दिया। इस प्रशिक्षण में किसानो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसानो में मनोज कुमार सरोज, उदय प्रताप सिंह, सत्येंद्र कुमार, विनय कुमार मौर्य, राम बचन यादव इत्यादि शामिल रहे । प्रशिक्षण के समापन पर केंद्र के वरिस्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर संजीत कुमार ने किसानो को बकरी पालन अपनाने पर ज़ोर दिया साथ ही उन्होंने पुनः एकीकृत खेती के लाभों को बताया और किसानो को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में किसानो को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
