February 23, 2026

ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म,सोसल मीडिया पर पोस्टर वार जारी

Share

ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म,सोसल मीडिया पर पोस्टर वार जारी

किस स्टेशन को मिलेगी ट्रेनों की सौगात असमंजस बरकरार

केराकत रेलवे समिति करेगा अनशन तो अजीत सिंह ने भी भरी हुंकार

केराकत जौनपुर।

ट्रेनों के ठहराव को लेकर उस समय केराकत व डोभी की जनता के बीच सोसल मीडिया पर सियासत तेज हो गई जब गुरुवार की दोपहर केराकत डाक बंगले पर पहुंच जन शिकायत की सुनवाई कर रहे मछलीशहर सांसद बीपी सरोज की खबर अखबारों में छपी की केराकत रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होगा जल्द खबर प्रकाशित होते ही सोसल मीडिया पर सियासत तेज हो गई।एक तरफ केराकत रेवले संघर्ष समिति ने सोसल मीडिया पर पोस्टर जारी कर 22 सितंबर को भारी संख्या में केराकत रेलवे स्टेशन पर पहुंच आमरण अनशन को सफल बनाने की अपील की जा रही है तो वही समाजसेवी अजीत सिंह ने भी डोभी की जनता से मिशन रेलवे स्टेशन का पोस्टर जारी कर सोसल मीडिया के माध्यम से समर्थन की अपील कर रहे हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि सांसद के द्वारा प्रमुख ट्रेनों का ठहराव केराकत रेलवे स्टेशन को होगा या डोभी रेलवे स्टेशन को या चुनावी घोषणा बन कर रह जायेगा ट्रेनों का ठहराव इस संदर्भ में जब सांसद बीपी सरोज ने टेलीफोनिक वार्ता कर जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया जनता ने मुझे ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्रक दिया जिसे संज्ञान में लेते हुए रेलमंत्री से मिल पत्रक सौप अवगत करा दिया गया है तीन सितंबर को डीआरएम की मीटिंग है उसमे फैसला किया जायेगा कि कहा ट्रेनों का ठहराव किया जायेगा यह कहकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया गया।

ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद भ्रम पैदा कर रहे है:अजीत सिंह

सोसल मीडिया पर पोस्टर वॉर को लेकर समाजसेवी अजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव व आरक्षण टिकट को लेकर पिछले दो सालों लड़ाई लड़ी जा रही है 4 महीनो के कड़ी मेहनत कर लगभग हजारों लोगो के हस्ताक्षर कर रेलमंत्री को संबोधित पत्रक पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व सांसद को सौंपा गया था। तत्पश्चात सांसद ने रेलमंत्री से मिल डोभी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से अवगत कराते हुए पत्रक सौप कर रेलमंत्री के साथ खींची गई फोटो व पत्रक सोसल मीडिया पर वायरल भी किए थे बाबजूद इसके भी केराकत रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की बात करना कितना सही है जबकि ऑडीहार और डोभी रेलवे स्टेशन की दूरी 23 किलोमीटर की है मुझे केराकत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुके इससे मुझे एतराज नहीं है पर सांसद जो केराकत और डोभी की जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहे है वह गलत है।सांसद ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा आगे ले जाना चाहते है मुझे लगता है कि डोभी व केराकत की जनता को लालीपाप दे रहे है ट्रेनों के ठहराव को लेकर आज मैं स्वय देश की राजधानी दिल्ली जा रहा हूं दिल्ली पहुंच शीर्ष नेतृव को पत्रक दूंगा

केराकत रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए: एड.अनील गांगुली

सोसल मीडिया पर हो रहे पोस्टर वार पर पलटवार करते हुए केराकत रेलवे संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एड.अनील सोनकर गांगुली ने बताया कि डोभी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव हो उससे हम लोगो को कोई एतराज नहीं है पर केराकत मुख्यालय होने के नाते यहां पर भी ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए जब बीपी सरोज सांसद नही थे तब यहां पर गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव था जब सांसद बने तो गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया जबकि केराकत तहसील अंतर्गत तीन रेलवे स्टेशन है मुफ्तीगंज,केराकत व डोभी रेलवे स्टेशन पर तीनों स्टेशन उपेक्षा का शिकार है केराकत रेलवे संघर्ष समिति रेलमंत्री को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौप एक महीना का समय दिया गया है मांग पूरी नही की गई तो 22 सितंबर को केराकत रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशन पर क्षेत्रवासियों समेत बैठने को बाध्य होंगे।

About Author