आम आदमी पार्टी जौनपुर ने जारी किया नया जिला कार्यकारिणी लिस्ट

आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने नया जिला कार्यकारिणी लिस्ट जारी किया इस नए लिस्ट में विनोद कुमार प्रजापति को जिला महासचिव, मो. गालिब शेख को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अमरनाथ यादव को जिला उपाध्यक्ष,राजेंद्र कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, रिजवान अहमद को जिला उपाध्यक्ष, मुरली मनोहर को जिला उपाध्यक्ष, विद्याधर मिश्रा को जिला सचिव, डॉ अमित श्रीवास्तव को जिला को जिला सचिव, डॉ दिवाकर मौर्या को जिला कोषाध्यक्ष, दिलीप सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, एवं अतुल कुमार तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी, तथा संजय पाल को सदस्य , ठा. प्रसाद राय को सदस्य ,मनीष केसरी को सदस्य, अजय यादव को सदस्य, डॉ कमलेश भारती को सदस्य, राज बहादुर पाल को सदस्य, मोहम्मद शमीम को सदस्य, बबलू गुप्ता को सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने कहा की सभी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य बहुत ही संघर्षशील और मेहनती लोग हैं हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पार्टी के प्रति कार्य करेंगे और पार्टी के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे।। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी आने वाले समय में नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी वार्ड स्तर तक संगठन तैयार हो रहे हैं
