केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुरहुरी पेट्रोल पंप के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप घायल

केराकत
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुरहुरी पेट्रोल पंप के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप घायल हो गयी ।
गौराबादशाहपुर थानान्तर्गत ग्राम कुण्डी निवासी श्यामबली सरोज 32 पुत्र मुख्खू अपनी पत्नी सुनीता देवी 28 के साथ ग्राम पचवर थाना केराकत ससुराल में आया हुए थे। कि रविवार को सायंकाल लगभग साढ़े पांच बजे पचवर निवासी चार बजे सूरज सरोज 24 अपने जीजा श्याम बली व बहन सुनीता देवी को बाइक पर बैठाकर उनके घर ग्राम कुण्डी पहुंचाने जा रहे थे कि हुरहुरी गांव के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए गाड़ी मोड़ रहे थे तभी पीछे से तीव्र गति से आ रही पीकप ने बाइक में धक्का मार दिया। जिसके चलते तीनो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। क्षेत्रीय लोगो की मदद से एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति नाजुक देख तीनों घायलो को जिलाचिकित्सालय हेतु रेफर कर दिया गया। जिलाचिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही श्याम बली सरोज व उसके साले सूरज सरोज की मौत हो गयी। जिलाचिकित्सालय पहुचने पर चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला सुनीता देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसका उपचार जिलाचिकित्सालय में चल रहा है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मौके से पिकअप पकड़ लिया गया जबकि ड्राइवर फरार हो गया।
