February 23, 2026

डायट जौनपुर में डीएलएड प्रशिक्षुओ ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन।

Share

डायट जौनपुर में डीएलएड प्रशिक्षुओ ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन।

आज आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” के तहत हस्तनिर्मित वस्तुओं का निर्माण व प्रदर्शन किया गया नई शिक्षा नीति 2020 का अनुपालन करते हुए प्रशिक्षुओं ने अपने आसपास में उपस्थित अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग करते हुए कई सामग्रियों का निर्माण किया जैसे टेबल लैंप, बेडसाइड लैंप, फव्वारा, कृतिम पौधे, टायर के फर्नीचर, व शोकेस इत्यादि अनेक वस्तुओं का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, प्रशिक्षु के एक ग्रुप ने गांधी जी का आश्रम बनाकर उनके सरल रहन-सहन तथा पहनावे आदि के बारे में बताया l इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया l जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित एक से बढ़कर एक पोस्टर का निर्माण किया l इस अवसर पर डायट प्राचार्य डॉ. सच्चिदानंद जी ने प्रशिक्षुओं के कार्यों व मेहनत की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किए l इसी क्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री मनीष कुमार सिंह जी ने गांधी जी के कार्यो को आज़ादी के अमृत महोत्सव से जोड़ते हुए विस्तार से बताए l इसी क्रम में प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रवीन्द्र नाथ यादव जी ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए देशभक्ति की भावना जागृत करने की अपील की l
इस अवसर पर प्रवक्ता श्रीमती मंजूलता यादव, श्री मिथिलेश कुमार, डॉ अश्वनी पाण्डेय, श्री नवीन सिंह, श्री विनय कुमार यादव, श्री वरुण कुमार यादव, श्री धर्मेन्द्र कुमार ,श्री अमित यादव, श्रीमती किरन त्रिपाठी, डॉ.सोनू भारती, श्री अखिलेश मौर्य, श्री दुर्गेश चंद यादव, श्री नीरज मणि तिवारी, श्री राजकुमार, श्री उदय नारायण सिंह यादव, ह्यूमाना से डॉ. चंद्रशेखर, श्री मनोज कुमार सिंह,श्री आशुतोष सिंह, सुश्री निकिता जैन, श्री अनुराग सिंह आदि के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया l जिससे पूरा डायट परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया l कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, श्रीमती किरन त्रिपाठी ने किया l

About Author