जमीन कब्जा करने पर सात पर मुकदमा

Share

जौनपुर

निगोह।बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज पठखौली गांव में सरकारी जमीन कब्जा करने पर पुलिस रविवार को हल्का लेखपाल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ लोक संपति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
उक्त गांव की बंजर खाते की आराजी संख्या 632 है हल्का लेखपाल रामशिरोमणि को शिकायत मिली कि उक्त आराजी में गांव के नंदलाल ,होरीलाल, किशोरी लाल ,हीरा लाल पुत्रगण अमरनाथ खंनु समरबहादुर पुत्र नंदलाल, राधेश्याम पुत्र होरीलाल टिन शेड नाद चन्नी रखकर कब्जा कर रहे है।लेखपाल के मना करने के बाद भी कब्जा नही रुका तो लेखपाल ने बरसठी पुलिस के यहां शिकायत किया पुलिस ने सातों के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

About Author