स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर “आप” निकालेगी “तिरंगा यात्रा”

तिरंगा-यात्रा” में सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में हजारों रहेंगें मौजूद
प्रदेश कार्यालय से समता मूलक चौराहे तक जायेंगी,”तिरंगा-यात्रा”
जौनपुर, 07 अगस्त 22,
आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या, 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की हैं। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देतें हुए प्रांतीय अध्यक्ष पवन तिवारी जी ने जौनपुर में आज तैयारी बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय पत्रकार-पुरम,लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में “विशाल तिरंगा यात्रा” , समता मूलक चौराहे तक निकालने का निर्णय पार्टी पदाधिकारियों के साथहुआ। पवन जी ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा द्वारा लखनऊ की धरती पर एक नया इतिहास रचा जायेगा, इस यात्रा में पार्टी के समस्त घटकों की मजबूत उपस्थिति रहेंगी, प्रदेश के और जिलो के हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देश की आजादी में बलिदान देनें वालों सपूतों को याद करतें हुए, लखनऊ की सड़कों को तिरंगा मय कर देंगें।
जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने आज के इस महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय जौनपुर में कहा कि जनपद जौनपुर से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लखनऊ जाएंगे
जौनपुर से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इस ऐतिहासिक और विशाल तिरंगा यात्रा में गंगा जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिलेंगी इसके लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मदरियाँ दी जा रहीं हैं।
इस बैठक में काशी प्रांत के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, महिला जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, पूनम सिंह, साधना त्रिपाठी, चन्द्रिका मिश्र, वंदना मिश्रा, जिला कार्यकारिणी डॉ दिवाकर मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विद्याधर मिश्र, डॉ अमित श्रीवास्तव, पंकज चौहान, एडवोकेट शैलेंद्र, बंटी अग्रहरी, राजेंद्र कुमार सिंह, राजेश यादव, राधेश्याम, सुरेंद्र यादव, अकाश यादव, उमानाथ पाल, संतोष यादव, नंदू यादव, मानसी यादव, शिव शंकर यादव, सतीश कश्यप, नितेश यादव, राकेश गौतम, उमानाथ पाल, संजय पाल, संदीप चौहान, 371 जफराबाद विधानसभा समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी इत्यादि लोग शामिल हुए।।
