February 23, 2026

राज्यमंत्री गिरीश चंद को प्रिकाशन डोज लगाकर टीकाकरण का उद्घाटन

Share


बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगवाई प्रिकाशन डोज
लीलावती महिला चिकित्सालय में सीएमओ, डीआईओ सहित अन्य स्वास्थ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जौनपुर, 07 जुलाई 2022.
राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव (48) ने लीलावती महिला चिकित्सालय में रविवार को प्रिकाशन डोज के मेगा टीकाकरण अभियान का फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्हें ही सबसे पहले प्रिकाशन डोज लगाई गई. वेरिफायर विजयनाथ पटेल ने उनका नाम कोविन पोर्टल पर चढ़ाया जबकि एएनएम खुशबू देवी ने उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई. सीएमओ डॉ लक्ष्‍मी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद सिंह, एसीएमओ डॉ एससी वर्मा इस दौरान उनके पास मौजूद रहे.
राज्यमंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी आए थे जिसमें से पुष्पराज सिंह को पहले ही प्रिकाशन डोज लगा चुका था. बाकी भाजपा कार्यकर्ताओं रवीन्द्र कुमार सिंह (55), सचिन पांडे (35), राजीव श्रीवास्तव (45), रुक्मणी (51), अनिल गुप्त (50), विमल कुमार (54) सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भी प्रिकाशन डोज लगाई गई.
इससे पहले राज्यमंत्री का सीएमओ डॉ लक्ष्‍मी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद सिंह, एसीएमओ डॉ एससी वर्मा, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ अभिजीत जोशी ने बुके देकर स्वागत किया. जबकि अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीण पाठक, डीसीपीएम मोहम्मद खुबैद रजा, यूनीसेफ के डीएमसी बलवंत सिंह, यूएनडीपी के वीसीसीएम शेख अबजाद, लीलावती अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट अरुण मौर्या सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वागत में मौजूद रहें. लीलावती में टीकाकरण के दो सत्र चल रहे थे. दूसरे पर वेरिफायर सतेन्द्र तथा वैक्सीनेटर स्टाफ नर्स मालती थी.
सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 18 वर्ष तथा उससे ऊपर की सभी आयु वर्ग के लोगों को कोविद टीकाकरण की प्रिकाशन डोज 15 जुलाई से 30 सितंबर तक लगाई जा रही है. इसी क्रम में सात अगस्त (रविवार) को जिले के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी/पीएचसी), जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, लीलावती महिला चिकित्सालय, अर्बन पीएचसी कटघरा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ सभी ग्रामीण क्षेत्र मे भी प्रिकाशन डोज का महाअभियान चलाकर कोविड के उपरोक्त प्रिकाशन डोज का टीकाकरण किया जा रहा है. इस मेगा वैक्सीनेशन महाअभियन के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्‍मी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने 18 वर्ष तथा उससे ऊपर की सभी आयु वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे अपना तथा अपने परिवार का प्रिकाशन डोज का टीका अवश्य लगवा लें. यह प्रिकाशन डोज द्वितीय डोज के टीकाकरण तिथि से छह माह बाद लगाई जा रही है. जिले में प्रिकाशन डोज लगे जिनका छह महीने बीत चुका है उनकी कुल संख्या 28,62,919 है. जिसमें से अभी तक 2,25,556 लोगों ने अपना प्रिकाशन डोज लगवा लिया है. बाकी लोगों से भी उन्होंने लगवाने का निवेदन किया है.

About Author