केराकत ब्लॉक के शिक्षकों ने गौशाला में समरसेबल किया दान

केराकत ब्लॉक के शिक्षकों ने गौशाला में समरसेबल किया दान।
केराकत जौनपुर
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के कुशल मार्गदर्शन में केराकत ब्लॉक के आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में केराकत ब्लॉक के शिक्षकों के सहयोग से सरौनी पूरब पट्टी स्थित गौशाला में समरसेबल पंप दान किया गया। इस इस कार्य में केराकत ब्लाक के सभी शिक्षक भाइयों बहनों का सहयोग रहा है यह कार्य खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत 1160 के ब्लॉक अध्यक्ष शिव बचन यादव ने कहा कि हमे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की मुकेश कुमार के नेतृत्व में केराकत ब्लॉक आने वाले दिनों में नित नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष , राम मिलन यादव , सूरज कुमार ,विनय मौर्य, श्यामअवतार चौरसिया, मनोज कुमार मौर्य, सुनील कुमार कनौजिया व समस्त एमआरपी गढ़ एवं समस्त नोडल संकुल उपस्थित रहे।
