डूडा विभाग द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में दो करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण

डूडा विभाग द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में दो करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण
बदलापुर! वित्तीय वर्ष 2022 /23 में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत नगर पंचायत के अल्प विकसित बस्ती हेत डूडा विभाग ने दो करोड़ रुपए की लागत से नाली एवं इंटर लाकिंग निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा प्रस्तावित किया गया है। निर्माण कार्य हेतु संबंधित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रस्तावित निर्माण कार्य किसी योजना में प्रस्तावित नहीं है से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र डूडा विभाग को सौंप दिया है। परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार ने बताया है कि प्रस्तावित नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के शेड्यूल में स्वीकृत दरों के अनुसार तैयार कराया गया है! जिसे शासी निकाय की बैठक के बाद अनुमोदनोपरांत धन आवंटन हेतु सूडा लखनऊ को प्रेषित किया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में नन्हे कहार के घर के सामने से दिनेश शर्मा के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य 6.24 लाख रुपये में,वार्ड नंबर 7 में सुनील सिंह के मकान से राकेश तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य 4.41 लाख रुपए , वार्ड नंबर 7 में राजेश तिवारी के घर के सामने से विजय शंकर तिवारी के घर होते हुए बीच रोड तक इंटरलॉकिंग का कार्य 12.64 लाख रुपये, वार्ड नंबर 7 में अमरनाथ विश्वकर्मा के घर से भोला विश्वकर्मा के घर होते हुए अहिरौली पिच मार्ग तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य 17.72 लाख रुपये, वार्ड नंबर 10 में डॉ राम मनोहर लोहिया पब्लिक स्कूल भलुआही से दिनेश सिंह के घर के आगे तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 37.5 6 लाख रुपये, वार्ड नंबर 10 में सेंट जेवियर स्कूल से पूरब पाल बस्ती से होते हुए कमलेश सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 30.16 लाख रुपए, वार्ड नंबर 14 में सरोखनपुर में पिच रोड से सपना शर्मा के घर के आगे तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 4.70 लाख रुपए, वार्ड नंबर 10 में भलुआही, गोरखपुर प्रयागराज मार्ग से प्रभु कान्वेंट स्कूल तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 16.79 लाख रुपये वार्ड नंबर 10 में भलुआही, गोरखपुर, प्रयागराज मार्ग से राजेंद्र प्रसाद मिश्र के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 15.2 8 लाख रुपए में, वार्ड नंबर 4 सरोखनपुर में ओम प्रकाश के घर से कल्लू यादव के घर तक इंटरलॉकिंग वाला भी निर्माण कार्य 7.46 लाख रुपए में,वार्ड नंबर 4 में रमेश मौर्या के घर से मोहित यादव के घर तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का कार्य 23.14 लाख रुपये में,वार्ड नंबर 4 सरोखनपुर में नहर से सुनील के घर तक इंटरलॉकिंग वाली निर्माण का कार्य 21.71 लाख रुपये में कराया जाना है। इंटरलॉकिंग नाली निर्माण पर 197 . 81 रुपये खर्च होंगे। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मैंने स्वयं स्थल का निरीक्षण करने के बाद डूडा विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया है। डूडा विभाग के परियोजना निदेशक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शूडा लखनऊ से धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
