February 23, 2026

अनुपस्थित दो स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Share

अनुपस्थित दो स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस

जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ियाहूं अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बड़ेरी का निरीक्षण किया। वार्ड ब्वॉय शुभम कश्यप तथा संविदा स्टाफ नर्स कुमारी नन्दिनी मौके पर पर नहीं मिले जबकि डॉ मल्लिका मैटर्निटी लीव पर थीं। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कोविड टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली और क्षेत्र को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने को कहा। दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। लाभार्थियों को बाहर की दवा नहीं लिखे जाने तथा अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराये जाने पर जोर दिया।

About Author