February 23, 2026

जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी की बैठक हुई संपन्न

Share

जौनपुर –
आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस बैठक में जनपद के कुछ अन्य लोग भी उपस्थित हुए और उन लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली ।।
उन लोगों को यह सदस्यता जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना द्वारा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दिलवाई गई।।
जिसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से आकाश केसरवानी को नगर महासचिव एवं विशाल यादव को दक्षिणी नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।।
जिसके पश्चात जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी का वर्चस्व अब बहुत तेजी से जनपद जौनपुर में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और आम आदमी पार्टी के कार्यों को देखते हुए जनपद के सम्मानित सदस्य पार्टी की सदस्यता तेजी से ले रहे हैं।।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जौनपुर मैं महिला मोर्चा का भी गठन हो चुका है और महिलाएं भी पार्टी की सदस्यता ले रही हैं अब आम आदमी पार्टी जनपद के मुझे महिलाओं की आवाज बुलंद करने का कार्य करेगी।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, महिला जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, चंद्रिका मिश्रा, पूनम सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, दिलीप सिंह, विद्याधर मिश्रा, रघु रामपाल, सुजीत कुमार मौर्य, मानिक चंद्र मौर्या, राजबहादुर, कृष्णा, डॉ दिवाकर मौर्य सुरेंद्र यादव, सत्यनारायण यादव, राजेश यादव, विशाल यादव, राजेंद्र सिंह इत्यादि लोग उपस्थित हुए।।

About Author