कबड्डी मे गोडिला ने जौनपुर को हराया

शाहगंज। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कुड़ियारी गाँव द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के अवसर एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आई टीमों ने जमकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोडिला एवं द्वितीय स्थान जौनपुर की टीम ने प्राप्त किया।
पहला मुकाबला कुड़ियारी और चक हकीमी के बीच खेला गया इसमें कुड़ियारी की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला कुड़ियारी और जौनपुर के बीच खेला गया जिसमें जौनपुर की टीम विजेता रही। उसके बाद गोडिला और कुड़ियारी के बीच खेला गया जिसमे गोडिला की टीम विजेता रही। फाइनल में पहुँची जौनपुर और गोडिला के महामुकाबले में गोडिला की टीम विजेता घोषित हुई। इस मौके पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कहा जाता है कि इस गांव में पुरानी परम्परा के अनुसार नागपंचमी के पर्व पर कबडडी का आयोजन कुड़ियारी गांव के महेश्वरा नामक स्थान पर किया जाता है। लेकिन इस बार बारिश से पानी ज्यादा होने के कारण गोडिला फाटक बाजार स्थित एक मैदान मे किया गया। इस दिन देखने वालों की भी काफी भीड़ जुटती है।
गाँव के लोगों ने बताया कि यहाँ हर साल नागपंचमी के दिन धूमधाम से कबडडी का आयोजन किया जाता है जिसमें गोड़िला, छभवां, शिवराजपुर, गोल्हागौर, मदरहा, चक हकीमी, ताखा पश्चिम शिवपुर आदि गावों से आये टीमों में रोमांचक महामुकाबला खेला जाता है।
इस मौके पर अलोक सिंह, मोनू सोनी, गोलू सोनी, अनूप जायसवाल, मोनू जायसवाल, विक्की माली, गुड्डू माली, सभाजीत यादव, हिमांशु गौड़, विशाल विश्वकर्मा, सूरज गुप्ता, प्रतीक सिंह, आयुष सिंह, अविनव सिंह, मनीष कुमार, शनि गौतम, शिवा शर्मा, प्रदीप यादव, विनीत अग्रहरी, विनोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजीत गुप्ता, आदि लोगों ने कबड्डी का महामुकाबला खेला।
