February 23, 2026

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की टूटी प्रतिमा को पुनः लगवाये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

Share

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की टूटी प्रतिमा को पुनः लगवाये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

नेताजी की प्रतिमा लगवाने में अनदेखी कर रहे है प्रशासन की मंशा में खोट- राकेश मिश्रा

जौनपुर खुटहन चौराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की टूटी प्रतिमा को प्रशासन द्वारा अभी तक न लगवाये जाने से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि विगत 9 जुलाई की रात्रि में गिट्टी लदे डंफर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की साढ़े पांच फुट ऊंची संगमरमर की प्रतिमा को बाउंड्रीवाल सहित तोड़ दिया था। ट्रक की चपेट में आकर एक विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति की मौत भी हो गयी थी।

कांग्रेस नेता मिश्रा ने कहा कि घटना के दिन ही प्रदर्शन के दौरान थानाध्यक्ष ने हम कांग्रेसियो को अविलम्ब नयी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन भी दिया था, किन्तु 23 दिन बीत जाने के बावजूद भी दूसरी प्रतिमा लगवाने के लिए सरकार, स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया।
श्री मिश्र ने आगे कहा कि पकड़ी गयी ट्रक को चार दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा छोड़ दिये जाने से प्रशाशन की नीयत संदिग्ध लगने लगी। राकेश मिश्रा ने हुंकार भरते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, उनकी टूटी प्रतिमा फिर से न स्थापित करना सुभाष चन्द्र बोस का अपमान है। धरना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष खुटहन राणा प्रताप यादव ने आश्वासन दिया कि प्रशाशन अविलम्ब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन समाप्त हुआं। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्राम राम, परवेज अहम,राहुल श्रीवास्तव, विपिन शर्मा, प्रमोद सोनी,रत्नेश यादव, महेंद्र गौतम,नीरज अग्रहरी, मुहम्मद अली,अरुण प्रधान, रामविलास यादव, शनी गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

About Author