शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए मोहर्रम का त्योहार – गौरव शर्मा

जौनपुर
मुफ्तीगंज त्यौहार के मद्देनजर पुलिस चौकी परिसर में शिया सुन्नी समुदायों के साथ शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए किया गया बैठक क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा व केराकत कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा तथा चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज सुनील यादव के नेतृत्व में मोहर्रम के मद्देनजर शिया सुन्नी समुदाय के साथ बैठक किया गया जिसमें त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए तमाम मुद्दों पर चर्चाएं हुई तथा कर्बला में जाकर विवादित जमीन को पुलिस के द्वारा निरीक्षण किया गया तथा दोनो समुदायों से अपील किया गया किसी भी दशा में शांति भंग न हो और शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम संपन्न करें। जिस मौके पर ग्राम प्रधान दिलीप मोदनवाल,अनन्त मोदनवाल,असलम शाह,बादशाह रिजवी तमाम लोग मौजूद रहे।
