February 24, 2026

एनसीपी माइनारटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेहदी ने यूपी सरकार के दावे की खोली पोल

Share


जौनपुर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेंहदी ने आज यूपी सरकार की बदहाल बिजली व्यवस्था पर करारा हमला करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है परंतु प्रदेश में विधुत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है ।
सिराज मेहदी ने कहाकि ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली की आपूर्ति बद से बदतर हो गयी है 24 घण्टे में 10 घंटे की आपूर्ति हो रही है वो भी कट कटकर ऐसे में प्रदेश की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र जनता एवं किसान बेहाल हो गए है । उन्होंने कहाकि मैं खुद मोहर्रम करने अपने पैतृक गांव खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर में हु , दो दिन हो गए यहाँ ब मुश्किल 10 घण्टे कट कटकर बिजली मिली है । अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी हालात में कोई सुधार नही है , ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है ।

About Author