February 24, 2026

आम आदमी पार्टी जौनपुर के द्वारा सरदार भगत सिंह पार्क पुरानी सब्जी मंडी में तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया

Share


आम आदमी पार्टी जौनपुर के द्वारा सरदार भगत सिंह पार्क पुरानी सब्जी मंडी में तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया ,जिसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सूर्य नारायण सिंह मुन्ना जी ने किया ।आज के कार्यक्रम में सबसे पहले पार्क की साफ सफाई किया गया फिर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया राष्ट्रगान करने के पश्चात भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक माने जाने वाले सरदार भगत सिंह जी के मूर्ति पर माल्यर्पण किया गया और उनके त्याग और बलिदान पर चर्चा किया गया। भगत सिंह जी कई क्रन्तिकारी संगठनों के साथ मिले और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद नारा को बुलंद करके भारतीयों में जान भरने का कार्य किया। आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला सचिव डॉ अमित श्रीवास्तव पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्या, नगर सचिव आकाश केसरवानी ,आशीष यादव ,सुरेंद्र यादव ,मुरारी यादव, श्याम लाल पटेल ,विशाल यादव ,मोहम्मद जैदी ,इस्लाम खान, विजय कुमार शर्मा ,मानिकचंद, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी विद्याधर मिश्रा ,सुनील यादव के अतिरिक्त महिला शाखा के जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्रा, जिला सचिव चंद्रिका मिश्रा जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ साधना त्रिपाठी, महा सचिव जिला महिला प्रकोष्ठ पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वंदना मिश्रा, पूजा सिंह,आदि तमाम साथी उपस्थित रहे और भगत सिंह जी पर अपने अपने विचारों को रखा।

About Author