February 24, 2026

कोटा चयन को लेकर ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम बना रहा तनाव

Share

नोडल अधिकारी के समछ गौतम बुद्व स्वय सहायता समूह का ग्रामीणों का एक तरफा समर्थन

सुइथाकलां, जौनपुर।

क्षेत्र के भुसौड़ी गांव में कोटा चयन को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का इतना हुजूम उमड़ पड़ा कि कई बार तनाव की स्थिति हो गई । मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स और अधिकारियों ने मामले पर पैनी नजर बनाए रखा।
गुरुवार को पूर्व जूनियर विधालय भुसौडी पर नोडल अधिकारी / डी डी ओ जैकेश त्रिपाठी की देखरेख मे तीन बजे रिक्त चल रहे ग्राम भुसौडी मे कोटा चयन के लिऐ कार्यवाही शुरू हुई।
भुसौडी ग्राम सभा मे कुल छ स्वय सहायता समूह बना है।जिसमे दो समूह ,पहला गौतम बुद्व स्वय सहायता समूह और दुसरा पिताम्बर स्वय सहायता समूह अपना अपना आबेदन नोडल अधिकारी /डी ओ जैकेश त्रिपाठी व ,ए डी ओ पंचायत राजेश कुमार ,ए डी ओ आई एस बी के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
श्री तिवारी ने समस्त ग्रामीणों के सामने पूछा कि आप सभी लोग किस समूह का अपना समर्थन कर रहे है। वी डी ओ रिकार्डिंग के सामने सभी ग्रामीण गौतम बुद्व स्वय सहायता समूह को भारी संख्या मे समर्थ किया।
वही फिर श्री त्रिपाठी ने दुसरे समूह पिताम्बंर स्वय सहायता समहू के बारे में ग्रामीणों से राय जानना चाहा तो सभी ग्रामीणों ने इंनकार कर दिया।
इसके बाद नोडल अधिकारी श्री तिवारी ने ए डी ओ पंचायत व ए डी ओ एस आई एस बी को निर्देश दिया कि आज की कार्यवाही को एक रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दिया जाय। प्रमाण के तौर पर पूरे मामले की वी डी ओ रिकार्डिंग की एक सी डी भी।
दोनो समूह गौतम बुद्व स्वय सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती विन्दू सिंह , सचिव पूजा , कोषाध्यक्ष चंद्रा व पिताम्बंर स्वय सहायता समूह के अध्यक्ष दीपिका सिह ,सचिव इन्दू ,कोषाध्यक्ष ऊषा देवी, ग्राम प्रधान सुनीता सिह ,संजय सिह ,भीम सिह ,सिक्रेटरी जय प्रकाश मौर्य ,ब्लाक मिशन प्रबंधन व प्रमोद
कुमार, चौकी प्रभारी अर्सिया राजेंद्र सिह सहित भारी फोर्स मौजूद रही ।
गौतम बुद्व स्वय सहायता के पक्ष में ग्रामीणों का भारी समर्थन मिलने पर ग्रामीणों मे खुशी की लहर देखी गई।
इसी सन्दर्भ मे नोडल अधिकारी /डी डी ओ जैकैश त्रिपाठी का कहना है कि रिक्त कोटे की दुकान चयन के लिए भुसौडी में दो समूहो का आवेदन मिला । जिसमे गौतम बुद्व स्वय सहायता समूह के पक्ष भारी संख्या में ग्रामीणों का समर्थन मिला। जबकि पिताम्बंर स्वय सहायता समूह के पक्ष कोई समर्थन ग्रामीणों का नही मिला ।जिसकी बी डी ओ रिकार्डिंग कराई गई और जिसका रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौप दी जाऐगी।

About Author