August 11, 2026

किसी बड़ी अनहोनी होने का इंतजार कर रहा विभाग

Share

जौनपुर

मुफ्तीगंज बाजार में लगभग पिछले 6 महीने से रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बाजार में आने जाने वाले व्यक्तियों को कभी भी किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है क्षेत्रवासी भी बाजार में आने से कतराते नजर आ रहे हैं पीडब्ल्यूडी विभाग से रोड को एनएचआई को हस्तांतरित हो गया जिसके बाद से जौनपुर से गाजीपुर रोड के बीच स्थित मुफ्तीगंज बाजार में आपको छोटे बड़े गड्ढों की काफी संख्या में नजर आती हैं। आए दिन गड्ढे में बाइक सवार व साइकिल से आने जाने वाले राहगीर अक्सर गड्ढो में गिरते नजर आते आज सुबह एक बैटरी वाला रिक्शा गड्ढे में जाकर पलट गया जिस पर आसपास के लोग के सहयोग से उसमें बैठे व रिक्से को गड्ढे से बाहर निकाला गया। जिससे क्षेत्रवासियों व बाजार वासियो में काफी रोष ब्याप्त है
धीरज सोनी

About Author