February 24, 2026

पालीथीन जब्त कर नगरपालिका द्वारा वसूला गया जुर्माना

Share

मुंगराबादशाहपुर।शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित किए जाने को लेकर शनिवार की शाम नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी एवं नगर पालिका कर्मियों के द्वारा पुलिस टीम के साथ सघन अभियान चलाया गया।

नगर में विभिन्न दुकानदारों से कुल 11.400 किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन, थर्माकोल प्लेट व प्लास्टिक के चम्मच आदि जब्त की गई तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री करने वाले दुकानदारों के से कुल 7000 रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया एवं शमन शुल्क न जमा करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आर.सी भेजकर शमन शुल्क वसूलने हेतु कार्यवाही की गयी।अभियान में आम नागरिकों दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई ।अभियान में शिवानंद वास्को अवर अभियंता जल ,ओंकार नाथ मिश्रा लिपिक,बृजकिशोर लिपिक, होरीलाल सफाई नायक, भरत लाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About Author