February 24, 2026

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस बल के साथ सिकरारा व बक्शा पुलिस की मौजूदगी में गरजा बुल्डोजर

Share

सरकारी जमीन पर बना पूर्व प्रमुख का दो मंजिला स्कूल हुआ ध्वस्त

जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा ब्लॉक के मीरगंज ग्राम सभा मे अवैध ढंग से कब्जा कर बना था स्कूल

आठवीं तक की मान्यता पर इंटर तक की होती थी पढ़ाई

सिकरारा। विकास खण्ड के मीरगंज गांव स्थित जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर बंजर जमीन पर पकड़ी ब्लॉक चौराहे पर अवैध ढंग से बनाए गए पूर्व प्रमुख समर नाथ के इंटर कालेज की बिल्डिंग पर शनिवार को दोपहर बाद बुल्डोजर से ध्वस्ती करण शुरू हुआ तो वहाँ भारी भीड़ जुट गई। इससे पहले कालेज की दो मंजिला बिल्डिंग की बाउंड्री हाईवे चौड़ीकरण में गिरा दी गईं थी।
जानकारी के अनुसार अमरनाथ राष्ट्रीय बौद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक व सिकरारा के पूर्व प्रमुख समर नाथ यादव द्वारा संचालित उक्त संस्था की शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा आठ तक की मान्यता दी गई है जब कि इंटर तक की कक्षाएं चलाई जा रही थी। शनिवार को दोपहर बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।भारी पुलिस बल के साथ थाना ध्यक्ष बक्शा ओम नारायण व सिकरारा के विवेक तिवारी की मौजूदगी में बुल्डोजर द्वारा ध्वस्ती करण शुरू हुआ तो उधर से गुजरने वाले हर राहगीर कुछ समय रुक कर मामले की जानकारी करके ही आगे बढ़ते दिखाई दिए। लगभग दो घण्टे की कार्रवाई में उक्त विद्यालय के भवन का दो तिहाई हिस्सा ध्वस्त किया जा चुका था।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री नाग पल ने बताया उक्त विद्यालय की भौतिक स्थिति की राजस्व टीम द्वारा जाँच कराने पर ज्ञात हुआ कि इसका भवन बंजर जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर बनवाया गया है। कॉलेज के प्रबंधक को बंजर की जमीन पर बने निर्माण को स्वतः हटाने की नोटिस दी गई थी।समय सीमा बीतने पर शनिवार को बुल्डोजर लगाकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर सरकारी जमीन खाली कराई गई।

About Author