February 24, 2026

चार महिलाओं सहित 21 लोगों का शांतिभंग में हुआ चालान

Share

बक्शा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने रविवार को जमीनी विवाद में सात गावों के चार महिलाओं सहित कुल 21 लोगों को शांतिभंग में पाबन्द करतें हुए चालान उपजिलाधिकारी न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि गढ़ाबाघराय गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के अभयराज बिंद, गंगा बिंद, सुशीला देवी, लखवंती देवी तथा दुसरे पक्ष के रमेश बिंद, बदामा देवी व सुनरा देवी को शांतिभंग में पकड़कर थाने लाया गया। चककोटिया तारा गांव में जमीनी विवाद में एक पक्ष के रामहित व दूसरे पक्ष के नन्हकू, सुल्तानपुर गांव के दलमन्जन शर्मा व लालबहादुर तिवारी, सदरुद्दीनपुर गांव के शमीम व मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद शमशेर को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी सदर के यहां चालान कर दिया गया। पुराहेमु गांव के एक पक्ष के शशिकांत मिश्र, अविनाश मिश्र व दूसरे पक्ष के राजेश व महेश तथा केवटली गांव के एक पक्षीय कपिलदेव के अलावा खमपुर गांव के राजेश यादव व अरविंद यादव का चालान एसडीएम सदर के यहां भेजा गया।

About Author