ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल

जौनपुर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मोड़ के पास सरोखनपुर गांव में फोरलेन पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार अधेड़ महिला बुरी तरह घायल हो गई। बाइक सवार उसका बेटा बाल-बाल बच गया। घटना रविवार की है। जनपद प्रतापगढ़ थाना पट्टी के गांव वाजिदपुर निवासी जुगुन निषाद की पत्नी गुलाबी देवी 50 वर्ष अपने लड़के लाले निषाद की बाइक पर बैठकर जौनपुर दवा लेने गई थी। वह दोनों जौनपुर से बाइक से अपने गृह गांव प्रतापगढ़ जा रहे थे कि रामजानकी मोड़ के पास जौनपुर की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आने से महिला बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई! घायल अवस्था में उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। प्रथम उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया! घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी!
