संभागीय परिवहन ने वाहन स्वामियों के लिए वाहनों का टैक्स बकाया जमा करने के लिए एकमुश्त शासित समाधान योजना की शुरुआत

IMG-20220713-WA0060-2
Share

जौनपुर संभागीय परिवहन ने वाहन स्वामियों के लिए वाहनों का टैक्स बकाया जमा करने के लिए एकमुश्त शासित समाधान योजना की शुरुआत किया है। जिसमें दिनांक 1/4 /2020 के पूर्व का बकाया टैक्स वाले परिवहन यानो पर दे पेनाल्टी से शत-प्रतिशत छूट प्रदान की गई है उक्त बकाया कर जमा करने एवं पेनल्टी माफ करने के उद्देश्य से रविवार दिनांक 17/7/ 2022 को कार्यालय प्रतिदिन की भांति खुला रहेगा वाहन स्वामियों से परिवहन अधिकारी ने अपील की है कि एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं इस योजना का लाभ लेने हेतु एआरटीओ कार्यालय जौनपुर में वाहन स्वामियों को दिनांक 26/7/ 2022 तक आवेदन करना अनिवार्य है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों से अपील की है इस योजना का लाभ लेने के लिए 26/7/ 2022 तक कार्यालय में आकर अपना आवेदन अवश्य करा लें जिससे उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके।