February 24, 2026

प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को पीट पीट कर मार डाला

Share

जौनपुर।मुंगराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के गांव विजाधारमऊ गांव में प्रेमिका से मिलने आए युवक की प्रेमिका के परिजनों ने पहले पेड़ मे बांधा फिर लाठी डंडों से जमकर पीटा इस तालिबानी सजा से युवक की शुक्रवार की आज सुबह मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के आशापुर सरायफत्तू निवासी अरविंद पाल (22) पुत्र रामकृपाल पाल का पड़ोस के गांव बिजाधर मऊ में एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था।गुरुवार की रात मे एक फोन आया जिसके बाद अरविंद पाल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा।रात में प्रेमिका के परिजनों ने अरविंद पाल को घर के बाहर टहलते देख लिया ।फिर क्या था परिजनो ने अरविंद को नीम के पेड़ में रस्सी से बांध दिया और लाठी डंडों से जमकर पिटाई की।अरविंद के परिजनो को किसी ने रात मे ही घटना की जानकारी दी लेकिन परिजन डर वश मौके पर नही आए।सुबह परिजन आए तो लहूलुहान अरविंद प्यास से तड़प रहा था पानी पानी की रट लगाए अरविंद को पानी दिया गया लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।जवान बेटे की पीट पीट कर मारे जाने की घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर सदानंद राय ,उप निरीक्षक अजय पांडेय व पवांरा थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात कर शव को अपने कब्जे मे लिया।इस बाबत थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि प्रेम प्रपंच मे युवक की हत्या की गई है।इस मामले मृतक के पिता राम कृपाल की तहरीर पर दो नामजद व आधा दर्जन अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About Author