आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर
मुफ्तीगंज डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत रंगोली प्रतियोगिता तथा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया प्रतिभागियों के द्वारा रंगोली बनाकर प्रदर्शित किया गया जिसमें निर्णायक मंडल में श्रीमती कुसुम कुमारी,डॉ अजीत कुमार मिश्र व मनोज कुमार दुबे जी के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया विजेताओं के नाम की घोषणा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश पाठक के द्वारा किया गया तथा साथ ही सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की संयोजक डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ सूर्योदय भट्टाचार्य,मंगला प्रसाद,अजय सिंह,मनोज कुमार व अजीत कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे पुरस्कृत प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर कावेरी ग्रुप द्वितीय स्थान पर सद्भावना ग्रुप तृतीय स्थान पर नर्मदा ग्रुप व माही ग्रुप रहे
धीरज सोनी
