August 11, 2026

औचक निरीक्षण में ट्रामा सेंटर पर मौजूद मिले अधिकारी-कर्मचारी

Share

जौनपुर

सिरकोनी के हौज खास स्थित ट्रामा सेंटर का मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। मौके पर सारे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद मिले। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया। साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्धता बनाए रखने को कहा। वह सिटी स्कैन कक्ष में भी पहुंचीं और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। व्यवस्था से वह संतुष्ट दिखीं। उन्होंने सीटी स्कैन कराने आए मरीजों के परिजनों से भी बात की और आवश्यकता पड़ने पर ही सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। साफ-सफाई को लेकर स्वीपर पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के समय एसीएमओ डॉ नरेन्द्र सिंह, डॉ प्रभात कुमार, ट्रामा सेंटर अधीक्षक डॉ डीके सिंह मौजूद रहे।

About Author