February 25, 2026

बाप ने संपत्ति बेचकर बेटे को किया बेघर

Share

परिवार को छत दिलाने के लिए बेटा अधिकारियों के यहा लगा रहा गुहार

मछलीशहर।नगर निवासी दिनेश कुमार पाण्डेय ने डी जी पी,उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी मछलिशहर को प्रार्थना पत्र देकर परिवार को बेघर होने से रोकने के लिए गुहार लगाई है।उक्त के पिता द्वारा अचल सम्पत्ति बेचने के बाद परिवार छत के नीचे रहने के लिए परेशान है।
नगर के देवनगर मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि उनके पिता ने घर सहित अन्य संपत्ति बैनामा कर दी है।अब क्रेता द्वारा परिवार को मकान से बाहर निकलने के लिए धमकी दी जा रही है।उक्त के पास रहने का कोई विकल्प वही है ऐसे में अधिकारियों से प्रार्थना पत्र देकर परिवार को बेघर होने से बचाने की गुहार लगा रहा है।

About Author