February 25, 2026

कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह

Share

जौनपुर – कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी की गई स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार सत्र 21-22 की सूची में अंकित 05 ग्राम प्रधान, 05 एडीओ पंचायत, 05 प्रधानाध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित कुल 51 लोगो को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहां की सभी के उत्कृष्ट प्रयासों के द्वारा जनपद का नाम प्रदेश में हुआ है। सभी को सम्मानित करने का उद्देश्य है कि इनके कार्यों को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हो। उन्होंने सभी अध्यापकों से कहा कि बच्चों को शुरू से ही नाखून काटना, साफ कपड़े पहनना बताया जाए।
उन्होंने कहा कि जो संस्कार स्कूलों में सिखाते हैं उसी के आधार पर अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग मिलता है। बच्चों को शुरू से ही संस्कार की बातें बताई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो अध्यापक एवं ग्राम प्रधान अच्छा कार्य करेंगे उन्हें प्रत्येक महीने पुरस्कृत करने का कार्य किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Author