तीन नफर अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

मुफ्तीगंज पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा शर्मा के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में केराकत कोतवाली के प्रभारी के संजय वर्मा व चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज सुनील यादव के द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमेंअभियुक्तों में संदीप यादव उर्फ भोला पुत्र दयाराम यादव निवासी कन्हौली थाना केराकत जौनपुर उम्र 31 वर्ष,सौरभ यादव उर्फ नाटे पुत्र राम नयन यादव निवासी नौपेडवा मोहम्मदपुर थाना जौनपुर उम्र 22 वर्ष व पंकज यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी सोसापट्टी (झारी का पुरा)थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र 25 वर्ष को देवकली चौराहे के पास समय करीब 11:30 पर गिरफ्तार कर चालान कर माननीय न्यायालय जिला जौनपुर को भेजा गया अपराधियों के ऊपर मुकदमा संख्या 250/2022 के धारा 323,324, 504,506 व 308 भा0द0वि0 दर्ज है गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा उप निरीक्षक सुनील यादव चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज हेड कांस्टेबल सुनील कुमार पाल हेड कांस्टेबल संतोष कुमार हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार मौजूद रहे
धीरज सोनी
