February 25, 2026

तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के मारकण्डेय सिंह सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह

Share


जौनपुर तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के मारकण्डेय सिंह सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से ऊपर पाने वाले 50 छात्र-छात्राओं एवं मानविकी वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले निशांत यादव को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया।
                 जिलाधिकारी ने टॉपर छात्रों से कहा कि जो सफलता मिली है इसे अंतिम सफलता मानकर न बैठे। लक्ष्य निर्धारण कर सही दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का नंबर कमा आया है वे निराश न हो। ऐसे कई उदाहरण है जो थर्ड डिवीजन में पास हो कर भी आईएएस बने हैं।
               सभी छात्राओं से कहा कि खुद को अनुशासित बनाएं और जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर आगे बढ़ते रहें। जिलाधिकारी ने सबसे कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी के जीवन के बारे में अवश्य पढ़ें उससे आपको अधिक प्रेरणा मिलेगी।
              प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों को शुभकामनाएं दी।
             इस अवसर पर प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव, प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, राजीव सिंह, कपिल देव सिंह, अमर सिंह, रविंद्र सिंह, अमरीश राय एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

About Author