February 26, 2026

समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित हुई।

Share

समाजवादी पार्टी के संरक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार श्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता के निधन पर ज़िला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित हुई।
अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहाकि श्रीमती साधना गुप्ता पिछले कई दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। उनका निधन दुःखद है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी जौनपुर गहरा शोक प्रकट करती है।
ईश्वर मृतकात्मा को शांति एवं परिवार वालों को सहनशीलता प्रदान करें।
जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि
दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी जौनपुर परिवार के साथ साथ गठबंधन दल सुभासपा भी शोक संतप्त परिवार के साथ है।
शोकसभा का संचालन निवर्तमान महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में यशवंता यादव,श्याम बहादुर पाल राजन यादव भानु मौर्य,लक्ष्मण सोनकर,राजेश यादव, सोचन राम विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author