चिलचिलाती धूप में खड़े होकर दवा लेने को मजबूर मरीज

जौनपुर
मुफ्तीगंज बाजार में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के बाहर चिलचिलाती धूप में मरीज लाइन लगाते हुए दिन प्रतिदिन नजर आते हैं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में रोज लगभग 150 मरीज इलाज के लिए आते हैं राजकीय चिकित्सालय किराए के एक कोठरी में संचालित होती है जिसमें एक डॉक्टर वर्षाअंजलि कुशवाहा एक वार्डबॉय अमित गुप्ता व फार्मासिस्ट बलिंदर कुमार कार्यरत है जब डॉक्टर से इसके विषय में बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे पास ऐसी कोई सुविधा नहीं है जिससे मैं मरीजों को कोई ऐशी व्यवस्था दे सकूं
धीरज सोनी
