नकली जेवर बेचकर ठगी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

Share


आरोपियों में पांच महिलाएं भी
आरोपियों के पास से नकली जेवर नगदी मोबाइल बरामद
खेतासराय
पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से ठगी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गिरोह नकली जेवर बेचने का काम करता था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह साढ़े सात बजे वह स्वाट टीम और सर्विलांस के सहयोग से खेतासराय स्टेशन पर पहुंचे। सर्विलांस के जरिये स्टेशन के पूरब गिरोह के होने का संकेत मिला। जहां से ठगी करने वाले गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें पांच महिला ठग शामिल हैं। तलाशी में इनके पास से नगदी समेत भारी मात्रा में चांदी और पीली धातु के जेवर, उपकरण व 11 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में अपने को सीताराम तथा मंगल गुजराती निवासी विभूति नगर बिलग्राम चुंगी थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई, प्रेम कुमार निवासी अठौली थाना चांदपुर जनपद बुलन्द शहर,बीरू कुमार तथा किशन निवासी हनुमान पुरी थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ , प्रभु राय निवासी जयंत नगर खेड़ा थाना उत्तर थाना जनपद फिरोजाबाद , इसके अलावा इन्हीं के परिवार की पांच महिलाएं तुलसी निवासी विभूति नगर बिलग्राम चुंगी थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई , राजू देवी तथा शांतिदेवी निवासी हनुमान पुरी थाना सरोजनी नगर ,लखनऊ , सीता देवी तथा रूपा देवी निवासी थाना उत्तर थाना जनपद फिरोजाबाद हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले हम लोगो ने खेतासराय चौराहे के पास मिठाई की दुकान पर नकली जेवरात बेचकर रूपया 273000 लिये थे । आज फिर जेवरात बेचने आये थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में खेतासराय पुलिस के अलावा स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक आदेश त्यागी, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक रामजनम यादव शामिल रहे।

About Author