जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एंटी भू माफिया की बैठक

Share

जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एंटी भू माफिया की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी बड़े भू-माफिया चिन्हित किए गए हैं उनकी एंटी भू माफिया पोर्टल पर फीडिंग करा दी जाए।

          उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कर कल तक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

           इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई और उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

            बैठक में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल सहित समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About Author