August 11, 2026

मत्स्य विभाग की योजनाओं में आनलॉइन आवेदन करें – मत्स्य अधिकारी

Share


           जौनपुर मुख्य कार्यकारी मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के मछुआ, मत्स्य पालक, मछली बेचने वाले, स्वयं सहायता समूह, मत्स्य उद्यमी, निजी फर्म, फिश फार्मर प्रोड्यूशर आर्गेनाइजेशन के इच्छुक व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 25 परियोजनाओं में आनलॉइन आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल 1 जुलाई से जन सामान्य के खोल दिया गया है। लाभ प्राप्त करने के लिए परियोजना सम्बन्धित विस्तृत जानकारी पात्रता एवं गाइड लाइन विभागीय पोर्टल एवं विभागीय वेबसाइट पर प्रर्दशित है, इसके अलावा जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन जौनपुर से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
                    महिला/अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 60 प्रतिशत तथा अन्य जाति के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत अनुदान देय होगा। परियोजना लागत की शेष धनराशि लाभार्थी को स्वयं के संसाधन या बैंक से ऋण लेकर करना होगा। योजना में चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। आवेदन विभागीय वेबसाइट  www.fymis.upsdc.gov.in पर 15 जुलाई 2022 तक किया जा सकता है।

About Author