मनीष सिंह को बनाया गया AAP पंचायत प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष

Share

जौनपुर –
आम आदमी पार्टी जौनपुर पंचायत प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनीष सिंह को नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति पंचायत प्रकोष्ठ के वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे और जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना और तमाम पदाधिकारी द्वारा की गई।आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुआ जिसमें पंचायत प्रकोष्ठ वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे उपस्थित हुए और उनके द्वारा मनीष सिंह को आम आदमी पार्टी जौनपुर पंचायत प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।। इसी क्रम में पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि माननीय अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय भैया और जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना और प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा जो जिम्मेदारी दिए हैं उसको पूरी ईमानदारी के साथ संगठन विस्तार करने का पूरा प्रयास करूंगाऔर आम आदमी पार्टी के कार्यों को जनपद वासियों तक पहुंचाएंगे।
इस कार्यक्रम में अंशु तिवारी, कृष्ण प्रताप तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष दिवाकर मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिला सचिव डॉ अमित श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विद्याधर मिश्रा, पूर्व जिला संगठन संयोजक रिजवान अहमद, संजय पाल, मोहम्मद मोबीन लिए, पूर्व सदर विधानसभा के उपाध्यक्ष राज बहादुर पाल राहुल मौर्य मानिकचंद मौर्य सोनू सचिन विश्वकर्मा पंकज चौहान केराकत से मोहम्मद जुनेद खान एवं 371 विधानसभा जफराबाद से समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।।

About Author