थाना सुरेरी पुलिस द्वारा बलात्कार के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ श्री अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना सुरेरी जौनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/22 धारा 376/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त 1. इमरान उर्फ बदई पुत्र मजीबुद्दीन उर्फ मजनू निवासी सुरेरी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष को आज दिनांक 02.07.2022 को समय 06.30 बजे सुबह कोठियाबारी तिराहा से गिरफ्तार कर चालान सम्बंधित माननीय न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- इमरान उर्फ बदई पुत्र मजीबुद्दीन उर्फ मजनू निवासी सुरेरी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 78/22 धारा 376/506 भा.द.वि. थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम- - थानाध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश राय थानाध्यक्ष सुरेरी जनपद जौनपुर।
2.का0 सत्येन्द्र कुमार यादव सुरेरी जनपद जौनपुर। - का0 सुनील कुमार मद्धेशिया सुरेरी जनपद जौनपुर।
- हे0का0 अनिल सिंह (चालक) सुरेरी जनपद जौनपुर।
