03 जुलाई 2022 को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

Share


         जौनपुर –  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल जी की अध्यक्षता में 03 जुलाई 2022 दिन रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से आर्बिट्रेशन निष्पादन वादों (Hire Purchase Matters) के निस्तारण करने के लिये विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय जौनपुर में किया जा रहा है।          सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती शिवानी रावत द्वारा जनपद के सभी आम जनमानस से यह अपील की गयी कि जिनके आर्बिट्रेशन निष्पादन  (Hire Purchase Matters) जनपद न्यायालय जौनपुर में लम्बित हैं, वे अपने उपरोक्त वादों को सुलह वार्ता के माध्यम से निस्तारित करा सकते हैं।
             इस संबंध में सभी वादकारीगण, संबंधित अधिवक्तागण, फाइनेंस कम्पनियॉं तथा अन्य संबंधित अपने उपरोक्त मामलें को विशेष लोक अदालत में नियत कराकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकते है।

About Author