जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आईजीआरएस के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

Share

जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आईजीआरएस के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 

       बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य कर ली जाये। 

       उन्होंने कहा कि शिकायतों को डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने दिया जाए। आईजीआरएस के निस्तारण के लिए समस्त अधिकारी स्वयं प्रतिदिन इसकी निगरानी करें और देखें कि आईजीआरएस पर किस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं और उसका निस्तारण समय से और गुणवत्तापूर्ण करें।  
इस अवसर पर जिलाधिकारी समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आइजीआरएस पर किसी प्रकार की पेंडेंसी नहीं रहने दे, 30 जून 2022 तक हर हाल में सभी पेंडेंसी खत्म की जाए।
          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About Author