जिलाधिकारी ने किया डूडा का निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

जौनपुर – जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा शनिवार को कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) जौनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा से संचालित योजना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा कार्यालय में पड़ी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी तथ निर्माण कार्य की पत्रावलियों को व्यवस्थित रखवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने डूडा के कर्मचारियों से उनके द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यो की जानकारी भी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, नगर पालिका परिषद जौनपुर के ई0ओ0 संतोष मिश्र, डूडा के शहर मिशन प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, सी0ओ0 संदीप चौधरी, एम0आई0एस0 विनय कुमार यादव, बृजनन्दन स्वरूप, महेन्द्र अग्रहरि, गुलाम अब्बास, अजय बिन्द, अविनाश सिंह, जेई दयाशंकर यादव, शिवपाल यादव, विमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
